safe2choose द्वारा Ally | AI से चलने वाला 24/7 उपलब्ध निजी गर्भपात चैटबॉट
Ally, safe2choose का AI चैटबॉट, आपको गर्भपात की गोलियों के हर कदम में आसान और समझने वाली जानकारी देता है। Ally के ज़रिए आप ज़रूरत पड़ने पर एक सलाहकार से भी जुड़ सकते हैं।
इस कनेक्शन पर चैट विंडो लोड नहीं हो सकी। आप नीचे दिए गए WhatsApp, Facebook या Instagram पर अब भी Ally से संपर्क कर सकते हैं।
Ally इन प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी उपलब्ध है:
सबसे सुरक्षित अनुभव के लिए, हम सलाह देते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या WhatsApp का उपयोग करें।
Ally सहायता विकल्प
Ally आपकी किस तरह से सहायता कर सकता है?
6 भाषाओं में उपलब्ध
Ally, हमारा AI गर्भपात चैटबॉट, 24/7 और 6 भाषाओं में उपलब्ध है। यह आपको जब भी ज़रूरत हो, सही और समझदारी भरी जानकारी और आपके आम सवालों के जवाब देता है।
अगर आपके सवाल थोड़ा ज़्यादा जटिल हैं, या आप किसी से बात करना चाहते हैं, तो Ally आपको आपकी भाषा में एक सलाहकार से भी जोड़ सकता है।
आसान स्टेप और निर्देश
Ally आपको गर्भपात की गोलियों को सुरक्षित और सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आसान और स्पष्ट निर्देश देगा, और हर स्टेप पर आपको क्या करना है इसकी भरोसेमंद जानकारी भी देगा।
जहाँ संभव हो, तो यह आपको स्थानीय संसाधनों से भी जोड़ता है।
Ally आपको भरोसेमंद स्थानीय सेवाओं और सहायता समूहों से जोड़कर आपकी मदद करता है। चाहे आपको चिकित्सकीय सलाह चाहिए या भावनात्मक सहारा, Ally आपकी जगह के अनुसार जानकारी देता है और आपको एक सलाहकार से जोड़ता है, ताकि आप अपने लिए उपलब्ध विकल्पों को समझ सकें।
आपके साथ Ally: सुरक्षित गर्भपात चैटबॉट
Ally By Your Side, Ally का एक सहायक फ़ीचर है, जो safe2choose के सुरक्षित गर्भपात चैटबॉट का हिस्सा है। यह आपको गोलियों से गर्भपात की पूरी प्रक्रिया के दौरान हर कदम पर साथ और सहायता देने के लिए बनाया गया है।
जो लोग 13 हफ्तों से पहले की गर्भावस्था में मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल, या केवल मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कर रहे हैं, उनके लिए Ally समय पर रिमाइंडर, फॉलो-अप संदेश और सही, निष्पक्ष मार्गदर्शन देता है।
Ally आपको 24/7 भरोसा, सुरक्षा से जुड़ी जानकारी और स्थानीय सहायता प्रदान करता है।
आप Ally पर भरोसा क्यों कर सकते हैं?
गोपनीय और सुरक्षित
आपकी गोपनीयता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हम आपकी जानकारी का पूरा ध्यान रखते हैं। आपके संदेश हमारे सिस्टम में सुरक्षित और निजी रहते हैं, और हमारी गोपनीयता नीति के अनुसार उन्हें समय-समय पर हटा दिया जाता है।
सबसे सुरक्षित अनुभव के लिए, हम सलाह देते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या WhatsApp का उपयोग करें।
बिना जजमेंट के सहायता
Ally एक सहानुभूतिपूर्ण और बिना जजमेंट वाली जगह देता है, जहाँ आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के मदद पा सकते हैं।
विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन
हमारा चैटबॉट प्रमुख चिकित्सकीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर बनाया गया है, जो गोलियों से गर्भपात के बारे में भरोसेमंद और नई जानकारी प्रदान करता है।
हमेशा उपलब्ध
24/7 उपलब्ध, ताकि आपको गोलियों से गर्भपात की प्रक्रिया में आसान निर्देश और बाद की देखभाल की जानकारी मिल सके।
Ally के साथ सहायता पाएं
Ally ने 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद गर्भपात संबंधी जानकारी प्राप्त करने में मदद की है।
दुनिया भर में हज़ारों लोगों का भरोसा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या हम Ally को फ़ोन कर सकते हैं? क्या Ally एक इंसान है?
नहीं, Ally इंसान नहीं है। Ally एक AI चैटबॉट है, यानी एक कंप्यूटर प्रोग्राम जो इंसानों की तरह बातचीत करने के लिए बनाया गया है। आप Ally को सीधे फ़ोन नहीं कर सकते। लेकिन आप उससे मैसेज के ज़रिए बात कर सकते हैं, जैसे Facebook Messenger, WhatsApp (+18332212559), Instagram DM या हमारी पर।
क्या Ally इस्तेमाल करते समय मेरी गोपनीयता सुरक्षित रहती है?
बिलकुल। आपकी गोपनीयता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। Ally के साथ आपकी बातचीत सुरक्षित तरीके से संभाली जाती है, और सबसे ज़्यादा गोपनीयता हमारी और WhatsApp पर सुनिश्चित होती है। हालाँकि आप Ally से Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर भी बात कर सकते हैं, लेकिन ये कम सुरक्षित होते हैं। हमारी वेबसाइट पर चैट करना सबसे सुरक्षित विकल्प है, और WhatsApp भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होता है, यानी आपके मैसेज सिर्फ आप और हम ही पढ़ सकते हैं।
क्या हम गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान अपनी चिंताओं के बारे में Ally से बात कर सकते हैं?
हाँ, आप गर्भपात की प्रक्रिया से जुड़ी अपनी किसी भी चिंता के बारे में Ally से सवाल पूछ सकते हैं। Ally आपको चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर मार्गदर्शन और जानकारी देता है। अगर आपको भावनात्मक सहायता की ज़रूरत हो, तो Ally आपको एक सलाहकार या आपके देश की किसी स्थानीय संस्था से भी जोड़ सकता है।
क्या Ally किसी भी समय मेरी मदद के लिए उपलब्ध है? क्या हम Ally से WhatsApp, Instagram या Facebook जैसे प्लेटफार्मों पर भी जुड़ सकते हैं?
हाँ, Ally आपकी सहायता के लिए 24/7, पूरे साल उपलब्ध है। आप दिन या रात कभी भी Facebook Messenger, WhatsApp (+18332212559) या Instagram DM के ज़रिए Ally से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऐसे देश में हैं जहाँ गर्भपात पर सज़ा हो सकती है, तो हम सलाह देते हैं कि आप Ally का उपयोग पर करें, क्योंकि यह ज़्यादा सुरक्षित है और आपकी चैट तक दोबारा नहीं पहुंचा जा सकता। वेबसाइट पर Ally का उपयोग करने के लिए, जैसे ही आप safe2choose.org खोलेंगे, नीचे दाईं तरफ Ally का चैट बटन अपने आप दिखाई देगा। अगर आप अपनी गोपनीयता की ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में और जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारी डिजिटल सुरक्षा गाइड देखें।
यदि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां गर्भपात अवैध, प्रतिबंधित या सीमित है तो क्या हम Ally का उपयोग कर सकते हैं?
हाँ, Ally दुनिया में कहीं से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अधिक सुरक्षा के लिए, खासकर उन देशों में जहाँ गर्भपात अवैध है, हम सलाह देते हैं कि आप Ally का उपयोग हमारी के ज़रिए करें। ऑनलाइन अपनी सुरक्षा कैसे बनाए रखें, इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारी डिजिटल सुरक्षा गाइड देखें।
यह हम कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि Ally की जानकारी सही और नई है?
Ally की टीम चैटबॉट में दी जाने वाली जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करती रहती है, ताकि वह सही और भरोसेमंद बनी रहे।अगर आपको कोई जानकारी गलत या पुरानी लगे, तो आप हमें info@safe2choose.org पर ईमेल करके करके बता सकते हैं।
गर्भपात पर सहायता
क्या आप Ally से बात करने के लिए तैयार हैं?
Ally 24/7 आपके लिए उपलब्ध है, और गोलियों से गर्भपात के बारे में सुरक्षित, गोपनीय और पेशेवर सहायता देता है।